Scholarship News

 Scholarship News: भारतीयों के लिए खुशखबरी! फ्रांस में पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे इतने लाख रुपये



Study In Abroad: अगर आप विदेश से मास्टर डिग्री या पीएचडी करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इसके लिए फ्रांस आपके सपनों का देश हो सकता है। दरअसल, इस देश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। इस स्कॉलरशिप का नाम ‘एफिल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ है, जिसे फ्रांस के यूरोप और विदेश मंत्रालय ने शुरू किया है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी
 जाती है जो फ्रांस में मास्टर या पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं।


इसके लिए क्या शर्त है?

इसके अलावा मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों जैसे इतिहास, फ्रेंच भाषा और सभ्यता, कानून और राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र और प्रबंधन के लिए भी छात्रवृत्ति दी जा रही है। हालांकि, मास्टर डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्र की आयु 27 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। आवेदन के समय आवेदक फ्रांस में अध्ययनरत नहीं होना चाहिए।

छात्रवृत्ति पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों को दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति फ्रांस सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति के साथ नहीं ली जा सकती। फ्रांस में रहने वाले छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments